RRB NTPC admit card released four days before the exam, here’s how to download it
RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए RRB NTPC एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने (NTPC) नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 16, 17, 18, 19, 22, 23, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट (जैसे rrbcdg.gov.in) पर जाएं।
- होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Admit Card 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण जमा करने के बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
परीक्षा का पैटर्न
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को तीन अलग-अलग विषयों में विभाजित किया गया है।परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की सीबीटी परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके लिए प्राप्त अंकों का सामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,810 पदों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न पद शामिल हैं।इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5,810 पदों को भरा जाएगा। इनमें विभिन्न पद शामिल हैं।
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 161 पद
- स्टेशन मास्टर: 615 पद
- गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3,416 पद
- जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 921 पद
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 638 पद
- ट्रैफिक असिस्टेंट: 59 पद

