ROHIT SHARMA BIRTHDAY: वर्ल्ड क्रिकेट के बादशाह ‘हिटमैन’ का 39वां जन्मदिन! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rohit Sharma’s Birthday: The ‘Hitman’—King of World Cricket—Turns 39!

ROHIT SHARMA BIRTHDAY: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। रोहित ने अपने दो दशक लंबे करियर में बल्लेबाजी के वो प्रतिमान स्थापित किए हैं, जो आज के दौर में किसी भी क्रिकेटर के लिए एक सपना है।

उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर खेल के गलियारों तक फैंस और दिग्गज खिलाड़ी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रोहित शर्मा ने साल 2014 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। 173 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे। इस रिकॉर्ड पारी के  करीब कोई भी बल्लेबाज आज तक नहीं पहुंच पाया है।

जहां दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज करियर में एक दोहरा शतक लगाने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन बार 200+ का आंकड़ा पार किया है।

209 रन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, बेंगलुरु (2013)

264 रन: श्रीलंका के खिलाफ, कोलकाता (2014)

208* रन: श्रीलंका के खिलाफ, मोहाली (2017)

रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले एक साल के भीतर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (637) लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया।

इसके अलावा, रोहित तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में 100-100 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित ने एक ही टूर्नामेंट की 9 पारियों में 5 शतक जड़े। वर्ल्ड कप के इतिहास में उनके नाम कुल 7 शतक दर्ज हैं, जो किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भी वह 4231 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...