सड़क हदसा: ट्रेलर ने मारी बाइक को टक्कर, नाबालिग छात्र की मौत

Date:

शिवरीनारायण : रविवार को हुए सड़क हादसे में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत ने बताया कि बिलासपुर जिले का रहने वाला राहुल बाइक से पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) की ओर जा रहा था। वो मेहंदी गांव पहुंचा ही था, तभी ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और ट्रेलर को जब्त किया गया।

ग्राम मेहंदी में ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र राहुल भारती (17 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बिलासपुर के भिलमी गांव का रहने वाला है। इधर लगातार हो रहे सड़क हादसों से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दे दी गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...