कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक खत्म, संगठन के 1 महीने के कार्यो की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों पर चर्चा

Date:

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक खत्म हो चुकी है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चन्दन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का प्रदेश पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए थे.

9 अगस्त को शुरू होने वाली विधानसभावार 75 किलोमीटर की पदयात्रा आजादी की गौरव यात्रा के नाम से निकलेगी, संगठन के 1 महीने के कार्यो की समीक्षा…के साथ आगामी कार्यो पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान सामने आया है। प्रदेश सरकार के कामों को लेकर जनता के बीच जाने का प्लान बना है। भाजपा के अमृत महोत्सव के जवाब में कांग्रेस आजादी की गौरव यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा लेकर जाएगी. भाजपा के आरोपो पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार संघीय ढांचे के रूप में चलती है. ईर्ष्या जैसी कोई बात नहीं है. निगम मंडल में बची नियुक्तियों को लेकर कहा कि उस पर भी चर्चा चल रही, जल्द ही बचे हुए पदों पर नियुक्ति होगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related