मुन्ना पांडे/ लखनपुर / क्षेत्र के ग्राम जूनाडीह में आज़ सोमवार को राजस्व पुलिस विभाग के संयुक्त कार्यवाही में भू माफिया रामप्रताप साहू पिता रामचरण साहू निवासी ग्राम जूनाडीह द्वारा गैर कानूनी तरीके से दूसरे के जमीन पर किये गये बेजा कब्जा को
तहसील न्यायालय ने बेदखली आदेश जारी कर खाली कराया। दरअसल रामप्रताप साहू कई सालों से दूसरे के जमीन पर मकान बना कब्जा जमाया हुआ था। पक्षकार भूमि स्वामी के आवेदन पर जमीन खाली कराने तहसील न्यायालय ने नोटिस भी जारी किये थे जिसे अतिक्रमणकारी लेने से इनकार कर दिया था । न्यायालय के अवमानना एवं जारी नोटिस नहीं लेने के आरोप में रामप्रताप साहू को पिछले महीने गिरफ्तार कर जेल भेजने कार्यवाही भी की गई थी। बाद इसके माननीय तहसील न्यायालय ने निश्चित अवधि तक जमीन खाली कराने अल्टीमेटम दिया था तथा पुनः नोटिस भी जारी किया था। अनावेदक द्वारा जमीन खाली नहीं करने की स्थिति में ४जुलाई को राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। काबिले गौर है विगत वर्ष जमीन खाली कराने न्यायालय से आदेश जारी था परन्तु भू माफिया ने जानबूझकर जमीन खाली नहीं किया यह भी उल्लेखनीय है कि रामप्रताप साहू तथा रामचरण साहू ने
ग्राम बंधा में भी जमीन पर अवैध कब्जा कर अहाता निर्माण कराया जिसे कुछ माह पूर्व ग्रामीणों ने तोड दिया था कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि रामप्रताप साहू तथा रामचरण साहू दोनों पिता पुत्र हमेशा से विवादित रहे हैं कई लोगों के पट्टे की जमीन पर फर्जी स्थगन आदेश लगा खरीद फरोख्त करने का खेल इनके द्वारा खेला जाता रहा है। इस तरह के मामले में
भी भू माफिया रामप्रताप साहू पिता रामचरण साहू हमेशा से सुर्खी में रहा है। अवैध कब्जे को लेकर इनके उपर अनेकों मामले तहसील न्यायालय में दर्ज है। ग़लत तरीके से जमीनों खरीद बिक्री करना इसके पेशे में शामिल हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार सुश्री श्रुति धुर्वे पुलिस स्टाप राजस्व अमला मौजूद रहे।
राजस्व पुलिस अमला ने अवैध कब्जा से बेदखली कार्यवाही किया
Date:

