सप्ताह भर बाद राहत की धूप: कल से मौसम साफ होगा; अब से अधिक ठंडी होगी रात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। एक सप्ताह से हो रही छिटपुट बरसात और ओलावृष्टि के बाद शनिवार को राहत की धूप निकली है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ हुआ है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं का रुख बदल रहा है। ऐसे में कल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा। ऐसे में सुबह के वक्त कोहरा और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम में परिवर्तन अवश्यंभावी है। प्रदेश में कल मौसम के सूखा रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट हाेगी। वहीं सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना बन रही है। शेष हिस्सों में बादल के छंटे जाने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम घना कोहरा बन सकता है। मौसम साफ होने से दिन का तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 26 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रायपुर में इसे 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। सबसे अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बीजापुर में दर्ज हुआ था। वहीं अंबिकापुर में 10 डिग्री सेल्सियस रात का सबसे कम तापमान रहा। रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SENSEX TODAY : अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर …

SENSEX TODAY : Impact of US-Iran peace deal... रायपुर। अमेरिका...

CHHATTISGARH : मानसून फिर अटक गया!

CHHATTISGARH : Monsoon stuck again! रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को...