Trending Nowशहर एवं राज्य

कैबिनेट मंत्री पशुपति पारस का इस्तीफा मंजूर, रिजिजू को मिला उनका प्रभार

नई दिल्ली। Pashupati Paras: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पारस ने सीट-बंटवारे में उनकी पार्टी की अनदेखी के कारण मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। वे खाद्य प्रस्संकरण मंत्री थे। अब पारस की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू संभालेंगे।

Pashupati Paras: बता दें कि पारस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत में अपनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को शामिल नहीं करके उसके साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाया था। पारस भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के अध्यक्ष हैं।

Share This: