सामने आया शालीमार ट्रेन हादसे की वजह, जानें कैसे छोटी सी लापरवाही बानी यात्रियों के जान का खतरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। शालीमार एक्सप्रेस के उरकुरा स्टेशन के समीप हादसे का शिकार होने की (अपुष्ट) वजह सामने आ गई है. दरअसल, रेलवे लाइन के नीचे ड्रीलिंग किया जा रहा था. ट्रेन के गुरजते समय ड्रीलर का हेड (रीमर) वापस खींचते समय ऊपर निकलने से कोच रगड़ने लगे. घटना में जहां एक मासूम सहित तीन यात्री को चोट लगी है, वहीं एसी कोच के खिड़कियों के कांच टूट गए हैं.

ये है वजह

जानकारी के अनुसार, उरकुरा स्टेशन के समीप रेलवे की अनुमति से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल का स्टाफ रेलवे लाइन के नीचे ड्रीलिंग का काम कर रहा था. शालीमार एक्सप्रेस के मौके से गुजरने के दौरान ड्रीलिंग मशीन का हेड (रीमर) वापस खींचते समय ऊपर आ गया, और शालीमार एक्सप्रेस के कोच B4, B5, B6 और S2 से रगड़ खाने लगा. इससे एसी कोच के खिड़कियों में लगे कांच टूट गए, वहीं स्लीपर कोच में स्कैच पड़ गया है. हादसे में तीन लोगों को चोट आई है, जिनमें से दो यात्री हैं, वहीं एक ट्रेन का सफाई कर्मचारी है. ट्रेन के रायपुर स्टेशन में पहुंचने पर तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेकाहारा भेजा गया. वहीं एक यात्री को आई हल्की चोट का स्टेशन पर ही रेलवे मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related