RCB Fast Bowler Yash Dayal Secretly Ties the Knot with Content Creator—Find Out Who the Pacer’s Bride Is
क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज Yash Dayal ने कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के नोएडा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।

श्वेता पुंडीर राजधानी दिल्ली से हैं। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और व्लॉगर हैं। श्वेता पुंडीर को इंस्टाग्राम पर 587 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहीं नहीं उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग के लिए ब्रॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया है जहां पर उनके काम को काफी सराहा गया था।

परिवार और खास रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ शादी
एक तरफ जहां लोगों को कुलदीप यादव की शादी में खूब हल्ला- गुल्ला देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ Yash Dayal ने बिना किसी शोर शराबे के श्वेता पुंडीर का हाथ थामा है। बताया जा रहा है कि बीते माह चार फरवरी को नोएडा में इस कपल्स ने एक दूसरे का हाथ हमेशा-हमेशा के लिए पकड़ा था। शादी के दौरान दोनों परिवारों के लोग ही शामिल थे। यहां किसी भी क्रिकेटर की उपस्थिति नहीं थी।

यश पर दर्ज है केस
मुसीबतें यहीं खत्म नहीं होतीं यश पर एक नाबालिग क्रिकेटर के साथ भी बदसलूकी का केस दर्ज है। जयपुर की एक लड़की का कहना है कि 2023 में जब वह 17 साल की थी तब Yash Dayal ने करियर बनाने के नाम पर उसका फायदा उठाया। इस मामले में सांगानेर सदर थाने में FIR भी दर्ज है। हालांकि यश के वकील का कहना है कि ये सब फंसाने की साजिश है और FIR घटना के दो साल बाद क्यों हुई? फिलहाल कोर्ट ने उन्हें इस मामले में भी राहत दे दी है।

