NEPAL BUS ACCIDENT : नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEPAL BUS ACCIDENT : Bus full of Indian pilgrims falls into ditch in Nepal!

नई दिल्ली। नेपाल से एक बड़ा हादसा सामने आया है। मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा नेपाल के गोरखा जिले में शनिवार शाम हुआ। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक इलेक्ट्रिक माइक्रोबस अचानक सड़क से फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

घायलों को तुरंत भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में 2 महिलाओं और 5 पुरुषों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान मुथु कुमार, अनामालिक, मीनाक्षी, शिवगामी, विजयल, मीना और तमिलरसी के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार बस चालक सुरक्षित है, जबकि कंडक्टर घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बस खाई में कैसे गिरी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related