RAPE IN SCHOOL : प्रिंसिपल ने किया स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा का बलात्कार

Date:

RAPE IN SCHOOL: Principal raped a minor student studying in school

डेस्क। कौशांबी में एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जिले में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल की ही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया।

पीड़िता गरीब परिवार से है। मदद के बहाने काफी दिनों से प्रिंसिपल उसके साथ घिनौनी हरकत कर रहा था। आरोपी का अश्लील वीडियो सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं।

मामला कोखराज थानाक्षेत्र के एक कस्बे का है। यहां पर RSS की ओर से एक स्कूल संचालित किया जा रहा है।इस स्कूल का प्रिंसिपल डीके मिश्रा है।यहां पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने मदद के बहाने उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद उसने छात्रा के साथ रेप किया। वह छात्रा के घर भी जाया करता था।वह काफी समय से छात्रा का शारीरिक शोषण कर रहा था।इस बीच शुक्रवार को प्रिंसिपल का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह छात्रा के साथ गंदी हरकतें करता नजर आ रहा है।इसके बाद छात्रा की मां ने कोखराज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं।

सिराथू सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि आरोपी प्रिंसिपल पर इससे पूर्व भी एक नाबालिग छात्र से कुकर्म करने का आरोप लग चुका है। उस दौरान प्रिंसिपल को ग्रामीणों ने पीटा भी था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related