INTERVIEW OF RAMVICHAR NETAM : कृषि मंत्री का बड़ा खुलासा, किसानों के लिए क्या योजना बनाई ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INTERVIEW OF RAMVICHAR NETAM : Big disclosure by Agriculture Minister, what is the plan for farmers?

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि राज्य सरकार के निरंतर और ठोस निर्णयों के कारण किसान अब खुशहाल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले निर्णय केवल कागज पर होते थे, लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के हित में लगातार योजना, मॉनीटरिंग और निर्णय लागू कर रही है।

मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने वाटर सेट प्रोग्राम, फर्टिलाइज़र उपलब्धता, जैविक और प्राकृतिक खेती, दलहन और तिलहन उत्पादन जैसे विषयों पर देशभर के कृषि मंत्रियों और अधिकारियों के साथ चर्चा की।

फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना –

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की आवश्यकता है और इस दिशा में सरकार काम कर रही है। चावल, मक्का, चना और सब्जियों में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर हो चुका है। गन्ना और मिर्च के उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट से स्थाई लोगों को रोजगार मिलेगा।

किसानों के लिए नई पहलें –

वेयरहाउस और सोलर बेस पंप पर सब्सिडी

कृषि टेक्नोलॉजी और ट्रैक्टर पर वित्तीय मदद

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मेहनतकश मजदूरों की स्थिति सुधरी है और मोबाइल व मोटरसाइकिल का प्रयोग अर्थव्यवस्था में सुधार को दर्शाता है।

आदि कर्म योजना और जनजाति विकास –

आदि कर्म योजना, पीएम जनमन योजना और अब्बा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से राज्य सरकार जनजाति विकास पर ध्यान दे रही है। 1 लाख गांवों में वॉलिंटियर्स बनाए गए हैं, और जिला एवं ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 17 सितंबर से आदि कर्म योगी योजना लॉन्च होगी, जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और जीवन स्तर सुधारने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा –

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे कृषि, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में तकनीक और स्वरोजगार के मॉडल पर विचार साझा करेंगे।

राजनीतिक टिप्पणी –

रामविचार नेताम ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस की स्थिति निराशाजनक है और उनके कार्यों से यह परिलक्षित होता है कि वे कुंठित और मूर्छित हैं।

गौरतलब है कि गुरुवार रात मंत्री रामविचार नेताम रायपुर पंडरी स्थित दैनिक छत्तीसगढ़ वाच प्रेस-खबरचालीसा डॉट कॉम के ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी से बातचीत की और कार्यालय का दौरा कर तारीफ भी की।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related