Rajya Sabha Elections 2026: Setback for the Grand Alliance in Rajya Sabha polls; NDA secures victory on all five seats.
Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सोमवार, 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने महागठबंधन को तगड़ा झटका दिया है। बिहार में एनडीए ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां पांचों उम्मीदवार जीत कर राज्यसभा पहुंच गए हैं। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) ने एकजुटता दिखाते हुए बिहार की सभी 5 राज्यसभा सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है।
एनडीए के सभी उम्मीदवार जीते
NDA के सभी पांचों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है:
- नीतीश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री
- नितिन नवीन: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- उपेंद्र कुशवाहा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष
- रामनाथ ठाकुर: केंद्रीय मंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र
- शिवेश राम: बीजेपी नेता
12 साल बाद हुई वोटिंग की नौबत
बिहार में आमतौर पर राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होते रहे हैं, लेकिन 2014 के बाद पहली बार वोटिंग की स्थिति बनी। राजद द्वारा एडी सिंह को दूसरी बार मैदान में उतारने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। हालांकि, संख्या बल और रणनीतिक कौशल की बदौलत एनडीए ने बाजी मार ली।

