Rajnandgaon News : चलती वाहन में लगी आग,चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

Date:

Rajnandgaon News : भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही कुछ वाहनों में आग लगने के मामले भी सामने आते हैं , राजनांदगांव (Rajnandgaon)शहर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (District Co-operative Central Bank)के समीप नेशनल हाईवे (National Highway)पर आज एक मोटरसाइकिल (Motorcycle)में आग लग गई । वाहन चालक (Vehicle Driver)ने सूझबूझ से अपनी जान बचाई।

भीषण गर्मी के दिनों में दो पहिया, चार पहिया वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आती है। आज दोपहर लगभग 12:30 बजे नेशनल हाईवे में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के मोटरसाइकिल में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी, उसने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए मोटरसाइकिल को सड़क के किनारे खड़ी कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कुछ देर में मोटरसाइकिल को आग की लपटों ने पूरी तरह घेर लिया और धू-धू कर मोटरसाइकिल जलने लगी। अचानक मोटरसाइकिल में लगी आग से वाहन चालक सहित आसपास के लोग दहशत में आ गए और इस आगजनी की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल वाहन ने मोटरसाइकिल की आग बुझाई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गया था। आगजनी की इस घटना से वाहन चालकों को भीषण गर्मी में तेज धूप के बीच वाहन चलाते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता दिखाई देती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related