राजिम माघी पुन्नी मेला की बैठक आयोजित, मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न
धर्मस्व मंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, प्रभारी मंत्री, विधायक , समिति के सदस्यों और नागरिकों की उपस्थिति में चर्चा, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था पूर्ववत रहेगी,कोविड गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक आज धार्मिक न्यास एवँ धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य शासन के खाद्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की विशेष उपस्थिति में हुई ।

इस बैठक में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी ।

मंत्री श्री साहू ने कहां की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 16 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 16 फरवरी, 23 फरवरी,1 मार्च को होगा ।उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, शौचालय ,बिजली, पानी ,स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी ।है । इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है । लोक निर्माण विभाग को सड़कें चौड़ा करने ,जल संसाधन विभाग को संगम और कुंड की तैयारी करने, वन विभाग को बांस बल्ली, पीएचई विभाग को पेयजल, शौचालय और अन्य संबंधित विभागों को पूर्व अनुसार तैयारी के निर्देश दिए हैं तथा विभागों को तत्काल तैयारी करने के निर्देश दिए हैं ।

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर नम्रता गांधी को इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने कहा कि सांस्कतिक कार्यक्रम में स्थानीय समिति को प्रथमिकता दी जाएगी। राज्य स्तर के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य मंच के अलावा एक और स्टेज कुलेश्वर मंदिर के पास बनाया जाएगा। इस बार मेले में स्थानीय संत महात्माओं को आमंत्रण दिया जाएगा । मेला के दौरान जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझाव को भी महत्व देते हुए आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री भगत ने कहा कि विभाग द्वारा राजिम पुन्नी मेला के आयोजन में जो भी मदद की आवश्यकता होगी, दी जाएगी।

कार्यक्रम गरिमा के अनुरूप किया जाएगा उन्होंने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं । साथ ही बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर दी जाएगी ।

जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और धर्मस्व मंत्री के निर्देशन में बेहतर आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने इस बार भी बेहतर आयोजन के लिए विश्वास दिलाते हुए कहा कि लोगो से जो भी सुझाव आये है उनपर जरूर अमल किया जाएगा।

राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा की मेले में साफ सफाई की व्यवस्था पुख्ता की जाए ।साथ ही साथ राजिम के आसपास जमीनों में हुए बेजा कब्जा को हटाया जाए ।श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर कम से कम दाल भात सेंटर की व्यवस्था की जाए ।उन्होंने स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति गठित करने के सुझाव दिए । साथ ही स्थानीय कलाकार और अन्य जनप्रतिनिधियों को पुरस्कार हेतु विशेष तौर पर महत्त्व देने का सुझाव दिया । कलेक्टर नम्रता गांधी ने राजिम माघी पुन्नी मेला से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि गरिमा के अनुरूप मेले के आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा ।

इस दौरान मौजूद नागरिकों और पत्रकारों ने भी आवश्यक सुझाव रखें। बैठक में केन्द्रीय समिति के सदस्य, राजिम नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर ,गोबरा नवापारा पालिका के अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ,स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गरियाबंद नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अधिकारी,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related