राजिम माघी पुन्नी मेले का कल समापन, CM भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। 1 मार्च शिवरात्रि के दिन राजिम में चल रहे माघी पुन्नी मेले का समापन होगा। 16 फरवरी से चल रहे इस मेले में शिवरात्रि के मौके पर नदी के बीचों-बीच बने मंदिर में विशेष पूजा होगी। शाम के वक्त यहां समापन संध्या का आयोजन होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।यहां प्रदेशभर से अलग-अलग आश्रमों और मठों के प्रमुख संत भी पहुंचेगे। स्थानीय कलाकार यहां अपने गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम में सभी कैबिनेट मंत्री भी पहुंचेंगे। गरियाबंद जिला प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट चुका है। मंदिर परिसर के पास ही पार्किंग का बंदोबस्त किया गया है। राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने बताया कि राजिम की इस पवित्र भूमि को छत्तीसगढ़ का प्रयाग के नाम से जाना जाता है। पुन्नी मेला सदियों से होता रहा है। वर्तमान सरकार ने 15 दिनों के लिए इस इलाके में शराब दुकानों को बंद किया है, जो ऐतिहासिक निर्णय है।

शिवरात्री स्नान का खास महत्व

माना जा रहा है प्रदेश के कई हिस्सों से हजारों लोग शिवरात्री की सुबह स्नान के लिए जुटेंगे। यहां देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का महत्व है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए सोढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम में स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related