रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 6 दिन के लिए रद्द, कई गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित

Date:

रायपुर: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वती पुरम एवं गुमड़ा में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कामकिया जाना है. लाइन कनेक्टिविटी का कार्य 3 से 5 मार्च तक चलेगा. इसी के चलते रायपुर से गुजरने वाली दो गाड़ियों को रद्द किया गया है.

Train Cancelled: रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर 29 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द रहेगी. वहीं आधा दर्जन गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. इस रूट से सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किलात का सामना करना पड़ेगा. विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 3 मार्च को अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी.

Train Cancelled: विशाखापट्टनम-निज्जामुद्दीन एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग दुव्वाडा-विजवाड़ा-बल्हारशाह से गुजरेगी. निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह-विजवाड़ा- दुव्वाडा-रोड होकर जाएगी.

पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 29 फरवरी और 1, 2 व 5 मार्च को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ और अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस 29 फरवरी और 2, 3 व 4 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से चलेगी.

Train Cancelled: गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 28 फरवरी को परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ और पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 3 मार्च को परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ से होकर चलेगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...