RAIPUR TRAFFIC PLAN : रायपुर में वनडे मैच के लिए ट्रैफिक प्लान जारी

Date:

RAIPUR TRAFFIC PLAN: Traffic plan released for the ODI match in Raipur.

रायपुर, 2 दिसंबर। नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दर्शकों और खिलाड़ियों के सुगम व सुरक्षित आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत मार्ग और पार्किंग व्यवस्था जारी की है। मैच वाले दिन शहर में कई ट्रैफिक प्रतिबंध भी लागू रहेंगे।

शहर से स्टेडियम जाने का मार्ग

रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा—NH 53—सेरीखेड़ी ओवरब्रिज—नया रायपुर मार्ग—स्टेडियम तिराहा—साईं अस्पताल रोड से होकर साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग में वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे।

अन्य जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग व्यवस्था

बिलासपुर:

धनेली नाला—रिंग रोड 3—विधानसभा चौक—NH 53—मंदिर हसौद—नवागांव—स्टेडियम टर्निंग—परसदा/कोसा पार्किंग।

बलौदाबाजार–खरोरा:

विधानसभा ओवरब्रिज—रिंग रोड 3—NH 53—मंदिर हसौद—परसदा/कोसा पार्किंग।

धमतरी–जगदलपुर:

अभनपुर—केन्द्री—उपरवारा—मंत्रालय (डीडीयू) चौक—कोटराभाठा—सेंध तालाब—साईं अस्पताल पार्किंग।

दुर्ग–भिलाई:

टाटीबंध—रिंग रोड 1—पचपेड़ी नाका—तेलीबांधा—NH 53—सेरीखेड़ी—स्टेडियम तिराहा—साईं अस्पताल/सेंध तालाब पार्किंग।

महासमुंद–सरायपाली:

आरंग—स्टेडियम टर्निंग—परसदा/कोसा पार्किंग।

पासधारक वाहनों के लिए विशेष मार्ग

पार्किंग पास A से G तक वाले वाहन सेरीखेड़ी ओवरब्रिज—नया रायपुर प्रवेश मार्ग—स्टेडियम टर्निंग—कयाबांधा चौक—सेंध सेक्टर 4/10 होकर निर्धारित पार्किंग में पहुंचेंगे।

भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

3 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुएं

  • शराब, बीड़ी-सिगरेट, तंबाकू, माचिस, लाइटर
  • बोतल, टिफिन, वाद्य यंत्र
  • कुर्सी, छाता, स्टिक, झंडा, ब्लेड
  • हथियार, पटाखे, तेज धारदार वस्तुएं
  • हैण्डबैग, सूटकेस, लेडीज़ बैग
  • लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट
  • परफ्यूम, स्प्रे (दवा वाले स्प्रे को छोड़कर)
  • सीटी, हॉर्न, रेडियो, गुब्बारे, बॉल
  • सिक्के और प्रचार सामग्री

यातायात पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें और प्रतिबंधित वस्तुएं साथ न लाएँ, ताकि शहर में ट्रैफिक सुचारू रहे और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BUS ACCIDENT BREAKING : बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौत

CG BUS ACCIDENT BREAKING : 6 passengers including a...

GOVERNOR CHANGE LIST : एक झटके में कई राज्यपाल बदले …

GOVERNOR CHANGE LIST : Several governors changed in one...

RAID BREAKING : अनिल अंबानी पर ED का बड़ा छापा

RAID BREAKING : ED conducts major raid on Anil...

SUKHOI 30 CRASH : असम में सुखोई फाइटर जेट क्रैश

SUKHOI 30 CRASH : Sukhoi fighter jet crashes in...