RAIPUR TOMAR BROTHERS : 4 महीने से फरार तोमर बंधु अब तक गिरफ्त से बाहर …

Date:

RAIPUR TOMAR BROTHERS : The Tomar brothers, who have been absconding for four months, are still at large.

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस को कुख्यात आरोपियों वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह और उसके भाई रोहित तोमर की गिरफ्तारी में अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। दोनों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस ने इनाम तक घोषित किया, लेकिन आरोपियों के चार महीने से फरार रहने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के केस

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सूदखोरी और ऋणियों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद से दोनों भाई फरार हैं। पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सूत्रों के अनुसार, पुलिस लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

44 दिन में 7 केस दर्ज

दोनों भाइयों पर पिछले कुछ महीनों में 7 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें –

सूदखोरी

ब्लैकमेलिंग

मारपीट

आर्म्स एक्ट

शामिल हैं। इन मामलों में तोमर परिवार की एक बहू, भतीजा दिव्यांश, दो वकील और दो कर्मचारी गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।

पत्नी भी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना तोमर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले थे कि फरार होने के बावजूद तोमर बंधु अपने संपर्कों के जरिए सक्रिय थे।

कोर्ट से फरार घोषित

18 जुलाई को कोर्ट ने दोनों को पेश होने का आदेश दिया था।

कोर्ट में हाजिर न होने पर उन्हें फरार घोषित कर दिया गया।

प्रशासन ने उनकी संपत्ति कुर्की भी कर दी है।

कई थानों में मामले

तोमर बंधुओं के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती और तेलीबांधा थाना क्षेत्रों में केस दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर रखा है।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश लगातार जारी है और पुलिस की विशेष टीम तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related