Raipur South by-election counting: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए, इतने वोट से है आगे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Raipur South by-election counting: रायपुर। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में ग्यारहवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। सुनील सोनी 23,399 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 48,042 और कांग्रेस को 24,643 वोट मिले हैं। इससे पहले 10वें राउंड में भाजपा को 42,667 वोट और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले थे।

महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है। तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे। ग्यारहवाँ राउंड तक कुल मत बीजेपी 48042 कांग्रेस 24643 कुल बढ़त 23399 (बीजेपी)

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related