RAIPUR ACCIDENT : Horrific road accident, 3 dead
रायपुर, 13 फरवरी 2026: राजधानी रायपुर में गुरुवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। विधानसभा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी भोजराज और प्यारी बाई विश्वकर्मा के साथ बाइक सवार सुभम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा भुरकुनी की ओर जा रहे साइकिल सवार पति-पत्नी के सामने से आ रही बाइक से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

