RAIPUR PROTEST : गाइडलाइन दर बढ़ोतरी से रियल एस्टेट सेक्टर में नाराज़गी, कारोबारी रुकवाएंगे रजिस्ट्री

Date:

RAIPUR PROTEST : Real estate sector upset over guideline rate hike, traders to stop registration

रायपुर, 21 नवंबर। जमीन की गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा विरोध शुरू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा सात साल बाद संशोधित गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें शहरों में 20 से 40 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 50 से 300 प्रतिशत तक दरें बढ़ा दी गई हैं। नई दरें लागू होने के बाद से रियल एस्टेट कारोबारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

कारोबारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार गाइडलाइन दरों में संशोधन नहीं करती, वे रजिस्ट्री नहीं कराएंगे। इस मुद्दे पर रविवार को एक बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रियल एस्टेट कारोबारी विनोद धामेचा ने ‘छत्तीसगढ़’ से बातचीत में बताया कि गाइडलाइन बढ़ोतरी से कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा, खासकर रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में, जहाँ दरें करीब 300% तक बढ़ा दी गई हैं। धामेचा ने कहा कि निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

कारोबारियों ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से भी समर्थन मांगा है और सभी डेवलपर्स लगातार बैठकें कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इस विरोध को लेकर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...