RAIPUR BOMB MATERIAL : Bomb making material found in Raipur!
रायपुर. रायपुर के रावाभाठा इलाके में गुरुवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 13 के एक घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। दबिश के दौरान पुलिस को तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि कहीं राजधानी में किसी बड़ी वारदात की साजिश तो नहीं रची जा रही थी। साइबर टीम और तकनीकी एक्सपर्ट भी जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल पुलिस मकान से जुड़े लोगों और आसपास के संदिग्ध संपर्कों की जानकारी खंगाल रही है। देर शाम तक इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

