रायपुर। Raipur Police Transfer News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। तबादला आदेश जारी करते हुए एसआइ, एएसआइ और आरक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। एसएसपी अजय कुमार यादव ने जारी किया आदेश। इस तबादले में एसआइ मनीष बाजपेयी को सिविल लाइन से अभनपुर भेजा गया। 27 पुलिस वालों को इधर से उधर भेजा गया है। जारी लिस्ट में तीन उप-निरीक्षक, तीन सहायक उप-निरीक्षक और 19 आरक्षकों का नाम शामिल है।
मनीष बाजपेयी के अलावा उप-निरीक्षक टेकसिंह राजपुर को रक्षित आरक्षी केंद्र से अभनपुर थाना किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है। उप-निरीक्षक सुरेश शर्मा को तेलीबांधा से सिविल लाइन और सहायक उप-निरीक्षक मधु कुमार बांछोर का भी रक्षित आरक्षी केंद्र से अभनपुर थाना किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है। इसी तरह सहायक उप-निरीक्षक राजभूषण सिंह को नेवर थाना से खम्हरडीह भेज गया है। थाना विधानसभा में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक तेजेश्वर शुक्ला को थाना गोलबाजार भेजा गया है। प्रधान आरक्षक ईश्वर रामटेके को रक्षित आरक्षी केंद्र से महिला थाना भेजा गया है। प्रधान आरक्षक श्रीराम वर्मा को धरसीवां थाना से थाना खम्हरडीह भेजा गया है।


