RAIPUR CRIME : रायपुर में नर्स की हत्या का पर्दाफाश …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CRIME : Murder of nurse in Raipur exposed…

रायपुर, 09 अक्टूबर 2025। राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में नर्सिंग स्टाफ प्रियंका दास की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मृतका प्रियंका का करीबी दोस्त था और दोनों के बीच पिछले कुछ समय से व्यक्तिगत विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, घटना की रात दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से युवती के सीने पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह भी पाया कि यह मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

प्रियंका दास : एक माह पहले ही ज्वाइन किया था अस्पताल

मृतका प्रियंका दास ने हाल ही में मनेंद्रगढ़ से रायपुर आकर एमएमआई नारायणा अस्पताल, पचपेड़ी नाका में नर्स के रूप में नौकरी शुरू की थी। वह लालपुर स्थित पटेल पारा इलाके में अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रहती थी।

घटना की रात प्रियंका की सहेली नाइट ड्यूटी पर अस्पताल गई हुई थी। जब वह सुबह वापस लौटी, तो प्रियंका को खून से लथपथ हालत में कमरे में मृत पाया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी पहले भी दे चुका था धमकी

पुलिस जांच में पता चला कि प्रियंका और आरोपी दुर्गेश के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध थे। प्रियंका की सहेलियों ने बताया कि आरोपी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। सहेलियों ने प्रियंका को गांव लौटने की सलाह दी थी, लेकिन उसने नौकरी के चलते रायपुर में रहना जारी रखा।

मौके से मिला चाकू, आरोपी गिरफ्तार

घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

टिकरापारा पुलिस का कहना है कि “मामले की सभी कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद प्रतीत होता है।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ALOK MITTAL APPOINTED : BPR&D को मिला नया DG!

ALOK MITTAL APPOINTED : BPR&D gets new DG! नई दिल्ली।...