RAIPUR NEWS: चोरी का आरोपी पुलिस का हाथ छुड़ाकर हुआ फरार, मचा हड़कंप…

Date:

RAIPUR NEWS: रायपुर 28 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर में एक बार फिर पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के माना थाने से चोरी का आरोपी सिपाही का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गयी है। उधर पुलिस अधिकारी अब इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है।

जानकारी के मुताबिक अनिल बघेल की शिकायत पर माना पुलिस ने शुक्रवार को चंदन चेलक और उसके साथी महेश जांगड़े उर्फ ब्लेड को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि दोनों ने धरमपुरा स्थित एक सूने मकान से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी की थी। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को पुलिस दोनों को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही थी।

इस दौरान दस्तावेजी कार्रवाई के दौरान मौका पाकर महेश जांगड़े सिपाही का हाथ छुड़ाकर थाने से भाग निकला। बताया जा रहा है कि महेश और चंदन दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है और फरार आरोपी महेश की तलाश तेज कर दी है। इससे पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र का एक आरोपी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

स्वामी आत्मानंद स्कूल में मध्यान भोजन के बाद 12 बच्चे पड़े बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज मध्यान...

CG Teacher Recruitment: शिक्षा विभाग समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, 5000 पदों पर जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती

CG Teacher Recruitment: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय...

CG CONGRESS: मृत व्यक्ति को कांग्रेस ने बनाया मंडल अध्यक्ष, भाजपा ने साधा निशाना

CG CONGRESS: रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुई मंडल अध्यक्षों...