Home chhattisagrh RAIPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, की गई घाटों की...

RAIPUR NEWS: छठ महापर्व को लेकर तैयारियां शुरू, की गई घाटों की साफ-सफाई

0

RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। 4 दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ से होगी और यह 28 अक्टूबर तक चलेगा।

पर्व के दौरान खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य प्रमुख घाटों पर पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

25 अक्टूबर: नहाय-खाय

26 अक्टूबर: खरना

27 अक्टूबर: संध्या अर्घ्य और महादेव घाट पर भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

28 अक्टूबर: उषा अर्घ्य के साथ पर्व का समापन

नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से पर्व मना सकें।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version