Raipur news : भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी बाँटा अमीर और गरीब में – कांग्रेस

Date:

Raipur news : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम (State Congress President Mohan Markam)ने भाजपा के पूंजीवादी चरित्र को आड़े हाथों लेते हुये कहा जिस प्रकार से छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) भाजपा अपने बूथ कमेटी सदस्यता( booth committee membership)फार्म में कार, बाइक होने या न होने की जानकारी दर्ज करवा रही है उससे समझ आता है की पूंजीपतियों द्वारा पोषित पार्टी भाजपा देश में अमीरों और गरीबों के बीच लकीर खींचने के बाद अब पार्टी के भीतर भी अमीर कार्यकर्ताओं और गरीब कार्यकर्ताओं के बीच एक लकीर खींच रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी( Former National President of Congress Rahul Gandhi)जी ने कुछ दिनों पहले ही कहा था की भाजपा सरकार देश को अमीरों और गरीबों के बीच बांटना चाहती है। राहुल गांधी की बात भाजपा पार्टी के अंदर भी साफ दिख रही है। पीपुल्स रिसर्च ऑन इंडियाज कंस्यूमर इकोनामी (People’s Research on India’s Consumer Economy)की रिपोर्ट बताती है कि डॉ मनमोहन सिंह (Dr Manmohan Singh)जी द्वारा देश में लाए गए आर्थिक उदारीकरण नीति के बाद से पहली बार भारत में गरीब परिवारों की आय 53 प्रतिशत के स्तर तक गिरी है वहीं दूसरी ओर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश के सबसे अमीर घरानों की आय 39 प्रतिशत तक बढ़ गई है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं उद्योग घराने की लिमिटेड कंपनी बन चुकी है।काँग्रेस सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, लेकिन भाजपा सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी का शिकार बना दिया। गरीबी का शिकार केवल गैर भाजपाई ही नहीं बने हैं बल्कि इसमें भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। गरीबी के शिकार बनाने के बाद भाजपा अपने गरीब कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर रही है।भाजपा के ऊपर पूंजीवाद का असर इस कदर हावी है कि वह अपने कार्यकर्ताओं में भी भेद कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अपने नैतिक पतन की ओर बढ़ रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

अमेरिकी सेना में सिखों और मुस्लिमों पर नई पाबंदी! पेंटागन का फरमान – दाढ़ी कटवाएं, बाल छोटा रखें

वॉशिंगटन।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने सेना में अनुशासन और...

CRICKET NEWS: एडिलेड में 17 साल बाद टूटा भारत का किला, ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज़

CRICKET NEWS: एडिलेड। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

SECL गेवरा माइंस में भू-विस्थापितों पर CISF ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

कोरबा। SECL गेवरा माइंस में रोजगार और पुनर्वास की...