RAIPUR NEWS: AIIMS female clerk raped by HOD, no action taken on complaint
रायपुर। रायपुर में AIIMS की महिला क्लर्क के साथ एम्स में इंजीनियरिंग विभाग के HOD राजेश सिंह ने रेप किया है। उसने महिला को अपने घर में बुलाया। फिर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाई। इसके बाद जब महिला होश में नहीं थी तो उस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया।
पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, राजेश सिंह से काम के सिलसिले में बातचीत हुआ करती थी। उसने जून 2022 में अपने घर बुलाया था। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। रेप के बाद जब उसे होश आया। तब पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। महिला के बात करने पर राजेश ने कबूला कि उसने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई थी।
पहले माफी मांगी, फिर कुछ दिनों बाद शुरू की हरकत –
घटना के बाद राजेश सिंह ने महिला से माफी मांग ली। किसी तरह महिला भी मान गई, और फिर कुछ महीने तक राजेश सिंह चुप था। लेकिन दिसंबर 2022 से वह महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। उस दौरान राजेश सिंह ने महिला के फोन पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे। जिसके बाद पीड़ित महिला ने एम्स प्रबंधन से शिकायत की थी।
शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई –
महिला का आरोप है कि, शिकायत के बाद भी प्रबंधन ने राजेश सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपी लगातार मुझसे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मैंने कई बार प्रबंधन से इस बारे में बताया। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
आरोपी राजेश सिंह फरार है –
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके परिजनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला शादीशुदा है। उसका एक 10 साल का बच्चा भी है। कबीर नगर टीआई अमित कश्यप के मुताबिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर में ताला लटका मिला है। तलाश लगातार जारी है।
रेप की कुछ और खबरें पढ़िए –
1. रायपुर में ही रेप के बाद हत्या
2 महीने पहले रायपुर में लापता 8 साल की बच्ची की 7 दिन बाद लाश मिली थी। इस कांड को अंजाम देने वाले का पता चल गया था। पुलिस ने बच्ची के घर के पास ही रहने वाले नाबालिग को पकड़ा। इसी ने इस घटना को अंजाम दिया था।मामले का खुलासा SSP प्रशांत अग्रवाल ने किया था। 7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची का शव मकानों के पीछे झाड़ियों में मिला था। पढ़ें पूरी खबर
2. घर में अकेली पाकर किया महिला से रेप
5 महीने पहले रायपुर में महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस कांड को अंजाम देने वाला उसका ही दोस्त था। पहले तो बदमाश ने अपनी बातों में उलझाकर महिला से दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला की शिकायत पर पुलिस इस कांड को अंजाम देने वाले शख्स को पकड़ा था।

