RAIPUR: Honoring Lady Singham Pushpa
रायपुर. Raipur में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर की चर्चित ट्रैफिक सिपाही और ‘लेडी सिंघम’ के नाम से पहचान बना चुकी Pushpa Soni को सम्मानित किया गया।
रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी Paramjeet Kaur Juneja ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। कार्यक्रम में उनके ट्रैफिक नियमों के प्रति सख्त रवैये और आम लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने की सराहना की गई।
पुष्पा सोनी लंबे समय से राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों को नियमों का पालन करने की सीख देती रही हैं, जिसके कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है।
सम्मान मिलने पर पुष्पा सोनी ने जुनेजा परिवार और राजधानीवासियों का आभार जताया और कहा कि आगे भी वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाती रहेंगी।
इस अवसर पर संजय सोनी, कमल धृतलहरे, सत्तू सिंह, सुशांत डे, मिलिंद गौतम, रूबल मेहता, युधिष्ठिर नायक, गुलाब माखीजा, सेवक महानंद, सागर तांडी, मकरंद तांडी, विजय सिक्का और आकाश नाग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

