RAIPUR BREAKING : हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश, लाखों की नशीली सामग्री जब्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING : Heroin smuggling busted, drugs worth lakhs seized

रायपुर, 4 नवंबर। आमानाका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये की नशीली हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने ट्रक में रखकर हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक के जरिए नशीली हेरोइन की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आमानाका पुलिस ने रेड मारकर दोनों तस्करों को मौके पर दबोच लिया। तलाशी में उनके कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया गया।

जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...