Raipur Club News : क्लब में एक हैलो पर छिड़ा महा-संग्राम! खूब चले लात घूंसे

Date:

Raipur Club News: Massive Brawl Erupts at Club Over a Single “Hello”! Fists and Kicks Fly.

Raipur Club News : राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड हाइपर क्लब में मामूली बात को लेकर युवक-युवतियों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज में बदल गया।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात हाइपर क्लब में एक युवक ने पार्टी कर रही एक युवती को सामान्य रूप से ‘हाय’ कहा तो युवती के साथ मौजूद दूसरे युवकों ने इस पर आपत्ति जताई।

बताया जा रहा है कि इसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई और धीरे-धीरे मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में भी युवक-युवतियां एक-दूसरे को गालियां देते हुए धक्का-मुक्की करते नजर आए।

वीआईपी रोड को रायपुर का प्रमुख मनोरंजन और नाइटलाइफ हब माना जाता है, जहां देर रात तक युवा बड़ी संख्या में क्लब और रेस्टोरेंट में समय बिताने पहुंचते हैं।

ऐसे में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।इस घटना ने शहर के नाइटलाइफ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related