CHHATTISGARH : Two railway employees sent to jail for bribery in sports quota
रायपुर। रायपुर में खेल कोटे से नौकरी लगाने के नाम पर चल रहे गड़बड़ी केस में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। दो रेलकर्मी-बी. राजशेखर राव और रामलक्ष्मी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
CBI की जांच में सामने आया कि नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत ली गई थी और नियमों को दरकिनार कर फर्जी तरीके से नियुक्तियां की गईं।
इससे पहले CBI ने डीआरएम ऑफिस और आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से नकद रकम और अहम दस्तावेज मिलने की बात भी सामने आई है।
पूरे मामले में अब आगे की जांच जारी है और कई और खुलासे होने की संभावना है।

