RAIPUR BREAKING : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रायपुर में भव्य स्वागत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BREAKING: BJP National President JP Nadda grand welcome in Raipur

रायपुर. साय सरकार के एक साल पूरे होने पर राजधानी के साइंस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंचे हैं. अपने पांच घंटे के प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा साय सरकार के एक साल के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

रायपुर एयरपोर्ट पर जेपी नड्‌डा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद रहे. भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और महिलाएं भी पहुंची हैं. लोक कलाकारों ने एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य कर जेपी नड्‌डा का स्वागत किया.

ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम –

जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचें. दोपहर 3:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को करते हुए साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे. शाम 5 बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे. वहीं शाम 6.30 को स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवार से मुलाकात करेंगे. इन सबके बाद रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related