छत्तीसगढ़ में कल बारिश और बिजली गिरने के आसार…मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

Date:

रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश सहित बिजली गिरने के आसार हैं। तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने 13 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा है कि एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि मानसून द्रोणिका अमृतसर,पटियाला, बरेली, गोरखपुर, पटना, कूचबिहार और उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। एक ऊपरी हवा काचक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका बिहार से उत्तर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक झारखंड और ओडिशा होते हुए 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन सिस्टमों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में प्रदेश के बस्तर संभाग में वृद्धि और बिलासपुर संभाग में गिरावट हुई। शेष संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बस्तर व दुर्ग के संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय वृद्धि, रायपुर संभाग में सामान्य से अधिक, सरगुजा संभाग में सामान्य से कम और बिलासपुर संभाग में तापमान सामान्य रहा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related