ट्रेनों में शराबियों पर लगाम कसने के लिए रेलवे पुलिस हुई हाईटेक, डिजिटल चेकिंग की तैयारी

Date:

Railway police goes hi-tech to curb drunkenness in trains, prepares for digital checking

रायपुर: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में शराब पीकर यात्रियों को परेशान करने वाले हुड़दंगियों पर अब शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) का शिकंजा और कसने वाला है। लंबे इंतजार के बाद GRP को ब्रीथ एनालाइज़र मशीनें उपलब्ध करा दी गई हैं। होली के त्योहार के तुरंत बाद इन मशीनों का नियमित इस्तेमाल शुरू कर दिया जाएगा।

मौके पर ही होगी शराब की पुष्टि

अधिकारियों के मुताबिक, पहले यात्रियों के शराब पीने की पुष्टि के लिए उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय बर्बाद होता था। अब ब्रीथ एनालाइज़र की मदद से पुलिस मौके पर ही यह जांच कर सकेगी कि यात्री ने शराब पी है या नहीं। इससे न केवल जांच प्रक्रिया पारदर्शी होगी, बल्कि कार्रवाई में भी तेजी आएगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और नशा कर हंगामा करने की शिकायतें भी ज्यादा आती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जीआरपी अब स्टेशनों और चलती ट्रेनों में रैंडम चेकिंग करेगी। नशे में पाए जाने वाले यात्रियों पर रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related