रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह को ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025’ से किया सम्मानित

Date:

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह को रेल सेवाओं के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, नवाचारात्मक एवं परिणामोन्मुखी योगदान के लिए रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के कर-कमलों से “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। दिलीप सिंह ने परिचालनिक कार्य निष्पादन एवं रेल संरक्षा में उल्लेखनीय सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कर्मचारियों की संरक्षा जागरूकता एवं परामर्श को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उनके द्वारा विकसित ‘रेल संरक्षा’ मोबाइल ऐप को अब पूरे देश में लागू किया जा चुका है। यह ऐप फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को संरक्षा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान कर दुर्घटनाओं की रोकथाम में प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

इसके अतिरिक्त, संरक्षा निरीक्षणों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने हेतु विकसित ‘संरक्षा डीएसीएस’ ऐप को सर्वश्रेष्ठ नवाचार के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है, जो भारतीय रेल में डिजिटल संरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रित बीडीयू (BDU) प्रयासों के माध्यम से दिलीप सिंह के नेतृत्व में पिछले वर्ष की तुलना में माल लदान में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही गैर-किराया राजस्व में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिससे रेलवे की आय में सकारात्मक योगदान मिला है।

यात्री सुविधा एवं डिजिटल पहल को बढ़ावा देते हुए दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में मोबाइल टिकटिंग का भी व्यापक विस्तार किया गया है, जो भारतीय रेल में सबसे उच्च वृद्धि दरों में से एक के रूप में उभरा है। माननीय रेल मंत्री द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान दिलीप सिंह के समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता का प्रतीक है, जो न केवल नागपुर मंडल बल्कि संपूर्ण भारतीय रेल के लिए प्रेरणास्रोत है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...