Trending Nowशहर एवं राज्य

रेल यात्रियों को पांच ट्रेनों में मिलेगी अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली पांच रेल गाडिय़ों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे, साथ ही सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए भी जनरल कोच लगाए जा रहे हैं।
(1) गाड़ी संख्या 22647/ 22648 कोरबा -कोचुवेली गाड़ी में 27, 31 अगस्त 2022 को एवं 3 सितंबर 2022 को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जा रहा है।
(2) गाड़ी संख्या 08527 /08528 रायपुर- विशाखापट्टनम स्पेशल गाड़ी में 2 सामान्य श्रेणी के कोच 25 अगस्त 2022 से 9 सितंबर 2022 तक।
(3) गाड़ी संख्या 18529/ 18530 दुर्ग विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में 02 स्लीपर कोच दुर्ग से 25 अगस्त 2022 से 9 सितंबर 2022 तक।
(4) गाड़ी संख्या 18425 पुरी -दुर्ग एक्सप्रेस में 01 सामान्य श्रेणी का कोच 24 अगस्त से 3 सितंबर 2022 तक।
(5) गाड़ी संख्या 18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस में 01 सामान्य श्रेणी का कोच 25 अगस्त से 10 सितंबर 2022 तक।

Share This: