Raigarh: कांग्रेसियों ने रैली निकालकर फरार भाजपा जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग

Date:

रायगढ़। छेड़छाड़ के आरोप में फरार भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के गिरफ्तारी की मांग को लेकर काग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभास सिंह के नेतृत्व में विशाल रैली निकाल कर सीटी कोतवाली थाना पहुंचे।

यहां उन्होंने अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता से छेड़छाड़ करने के आरोपी भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जो उक्त प्रकरण में फरार है उनके गिरफ्तारी की मांग की।

इस दौरान प्रेस कर्मियों से चर्चा करते हुए युवा काग्रेस नेता विभाष सिंह ने फरार भाजपा अध्यक्ष को कई गंभीर घटनाओं में संलिप्त बताते हुए,भाजपा शासन काल में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता से मारपीट करने और पद और पहुंच का दुरुपयोग कर निर्दोष लोगों को फसाने वाला विवादित भाजपाई नेता बताया। उन्होंने अभी दस दिन पूर्व उक्त मामले में रैली निकाल कर कॉग्रेसियों पर दोषा रोपण करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को भी आड़े हाथों लेते हुये कहा कि उनमें अगर थोड़ी सी भी गैरत बची हो तो अपनी पार्टी की पीड़ित महिला कार्यकर्ता को न्याय दिलाने का प्रयास करें साथ ही अपने भगोड़े जिला अध्यक्ष को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तारी देकर न्यायालय में मामले का सामना करने को कहें। फरार जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभाष सिंह ने महिला सांसद गोमती साय से भी अपील की उनके रहते हुए महिला कार्यकर्ता को न्याय न मिल पाना बड़ी दुर्भाग्य जनक स्थिति है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related