CG BREAKING : High Court issues ultimatum, seeks plan for return of coal block land
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन को लेकर बड़ा मामला गरमा गया है। Chhattisgarh High Court ने साफ शब्दों में सरकार से पूछा है, जब जमीन सिर्फ “उपयोग” के लिए ली गई है, तो खनन के बाद किसानों को वापस कब मिलेगी?
CG NAXAL SURRENDER : टॉप कमांडर पापाराव सरेंडर की तैयारी में …
रायगढ़ के गारे 4/6 कोल ब्लॉक केस में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को 2 हफ्ते का वक्त दिया है और कहा है कि पूरा रोडमैप पेश करो कब, कैसे और किस हालत में जमीन लौटेगी।
करीब 49 किसानों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका सीधा सवाल है 23 साल बाद जब खनन खत्म होगा, तो हमारी जमीन हमें मिलेगी या नहीं?
BREAKING : कोलंबिया में एयरफोर्स प्लेन क्रैश, 60+ सैनिकों की मौत
कोर्ट ने भी सरकार की दलीलों पर सख्त रुख दिखाया और पूछा कि अगर जमीन अधिग्रहण नहीं हुआ, सिर्फ सतही अधिकार लिया गया है, तो फिर वापसी का साफ प्लान क्यों नहीं है?
अब इस केस पर सबकी नजर है, क्योंकि इसका असर सिर्फ रायगढ़ नहीं, बल्कि पूरे राज्य में जमीन अधिग्रहण के मामलों पर पड़ सकता है।

