राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज छत्तीसगढ़ में करेगी प्रवेश, देखें यात्रा का मैप

Date:

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

नवंबर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राज्य की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल गांधी पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा सुबह करीब साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती और कोरबा जिलों से होकर गुजरेगी। उसके अगले दिन यात्रा कोरबा, सूरजपुर से होकर गुजरेगी, जबकि 13 फरवरी को सरगुजा और बलरामपुर से गुजरेगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर से झारखंड रवाना होगी।

7 जिलों को कवर करेगी यात्राछत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 536 किलोमीटर की होगी, जो 7 जिलों की कवर करेगी. इनमें  रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं. वहीं, ये यात्रा छत्तीसगढ़ की 11 में से 4 लोकसभा सीट रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी को कवर करेगी.

प्रदेश की 11 लोकसभा सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट ही हैं, जबकि बाकी की 9 सीटों पर BJP का कब्जा है. ऐसे में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाटापारा में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 3 स्थानों से 1044.40 क्विंटल धान जप्त

भाटापारा— समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान उपार्जन...

अंतिम संस्कार पर बवाल: धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद, प्रशासन ने थामा मोर्चा

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के परसदा गांव में आज...

Sai Cabinet Meeting: 10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम् फैसलों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट...