RAHUL GANDHI : क्या है DOJO ? राहुल गांधी जल्द शुरू करेंगे ‘भारत डोजो यात्रा’ .. जानिए

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAHUL GANDHI: What is DOJO? Rahul Gandhi will soon start ‘Bharat Dojo Yatra’.. Know

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह मार्शल आर्ट की कला बच्चों को सिखाते नजर आ रहे हैं। वह कैसे प्रतिद्वंदी को मात देनी है, इसके गुर भी बेहतर तरीके से समझाते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जब हम हजारों किलोमीटर की यात्रा पर थे, तब हमारे कैम्प में हर शाम जिउ-जित्सु की प्रैक्टिस की जाी थी। यह फिट रहने का एक सरल तरीका था। इसके बाद यह जल्दी ही एक कम्युनिटी एक्टिविटी में बदल गया। हम जिस शहर में रुकते वहां यात्रा में शामिल लोग और उन शहरों के यंग मार्शल आर्ट के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होते थे।

युवाओं को जेंटल आर्ट की खूबसूरती से रूबरू कराना

उन्होंने लिखा कि हमारा मकसद इन युवाओं को इस जेंटल आर्ट की खूबसूरती से रूबरू कराना था। मेडिटेशन, जिउ-जित्सु, आइकिडो और नॉन वॉइलेंट टेक्नीक्स का कॉम्बिनेशन है। हम चाहते थे कि हिंसा की जगह उनमें जेंटलनेस हो। इस कारण उनमें अधिक दया भाव आए और हमें सुरक्षित समाज बनाने में मदद मिल सके।

उन्होंने लिखा- इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं आप सभी से अपना अनुभव शेयर करना चाहता हूं। उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग जेंटल आर्ट की प्रैक्टिस के लिए इंस्पायर होंगे। भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है।

आखिर क्या है DOJO

डोजो एक तरह के मार्शल आर्ट सिखाने की जगह है। यह ऐसी जगह होती है, जहां लोग जूडो-कराटे या किसी दूसरे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जापानी भाषा में इसे ‘जाने का रास्ता’ कहते हैं। सबसे शुरुआती डोजो बौद्ध मंदिरों के अंदर बने होते थे। जहां गहन प्रशिक्षण होता था। इसमें केंडो की मार्शल आर्ट के साथ-साथ मेडिटशन भी शामिल था। दो बार भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थोउबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यह 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म हुई थी। इससे पहले सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इसे सफल माना गया था।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related