RAHUL-HARDEEP CONTROVERSY : Rahul Gandhi named Hardeep Puri, minister held a press conference
नई दिल्ली। लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए सवाल उठाया कि उन्हें जेफरी एपस्टीन से किसने मिलवाया। राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास इस संबंध में डेटा है और वे इसे प्रमाणित करने को तैयार हैं।
राहुल ने दावा किया कि डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की फाइल्स में हरदीप पुरी और अन्य नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कई बड़े मामलों में दबाव की स्थिति बनी हुई है और यह गंभीर सवाल उठाता है।
इन आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। पुरी ने कहा कि उनकी जेफरी एपस्टीन से मुलाकात 2009 में अंतर्राष्ट्रीय पीस इंस्टीट्यूट (IPI) के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय उनके वरिष्ठ एपस्टीन को जानते थे और इसी संदर्भ में 3-4 बार मुलाकात हुई, लेकिन यह किसी भी तरह के आरोपों से जुड़ी नहीं थी।
पुरी ने यह भी कहा कि उनकी एपस्टीन से कोई व्यक्तिगत संबंध या निजी मुलाकात नहीं थी। उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ नेता बिना तथ्यों के आरोप लगाने की आदत रखते हैं और सदन में जवाब मिलने के बाद चर्चा से बचते हैं।
संसद में उठे इस मुद्दे ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या खुलासे या राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं।

