Rahul Gandhi Defamation Case: मानहानि मामले में इस तारीख को कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, दर्ज कराएंगे अपना बयान

Date:

Rahul Gandhi Defamation Case: सुलतानपुर। गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में चल रहे मानहानि के मुकदमे में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायालय में उपस्थित होंगे। वह इसके लिए दिल्ली से विशेष विमान से सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

Rahul Gandhi Defamation Case: 10 मिनट बाद कार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सुलतानपुर के लिए निकलेंगे। यहां साढ़े दस बजे उनका आगमन प्रस्तावित है। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद वह 11 बजकर पांच मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह कार्यक्रम गुरुवार को प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भी इसकी पुष्टि की है।

वकील ने 26 जुलाई को पेश होने के ल‍िए मांगा था अवसर

Rahul Gandhi Defamation Case: परिवादी व दो गवाहों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर राहुल गांधी को विशेष मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने आईपीसी की धारा 500 के तहत सुनवाई के लिए तलब किया तो उन्होंने 20 फरवरी को न्यायालय में पेश होकर जमानत करा ली थी। उन्हें पेशी तिथि पर व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दी गई है। हालांकि, आरोपों पर जवाब देने के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। बीती दो जुलाई को राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने 26 जुलाई को पेश होने के लिए अवसर मांगा था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related