FAKE VOTER CONTROVERSY : राहुल गांधी के ‘फर्जी वोटर’ खुलासे में ट्विस्ट! ब्राजीलियाई मॉडल पूरी बात बताई …

Date:

FAKE VOTER CONTROVERSY : A twist in Rahul Gandhi’s “fake voter” revelation! Brazilian model reveals the full story…

रायपुर/नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हरियाणा की मतदाता सूची में फर्जी नामों के उदाहरण के रूप में दिखाई गई ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर पर नया मोड़ आ गया है। अब उस महिला ने खुद सामने आकर कहा है कि उसका भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया गया है।

ब्राजील की यह महिला लरिसा नाम से जानी जाती है। एक समय में वह मॉडलिंग और डिजिटल इन्फ्लुएंसिंग करती थीं, हालांकि अब इस पेशे से दूर हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें भारत की राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता और किसी ने उनकी स्टॉक फोटो खरीदकर गलत तरीके से इस्तेमाल की है।

“मैं भारत कभी नहीं गई, बस मेरी तस्वीर का इस्तेमाल हुआ”

लरिसा ने अपने वीडियो संदेश में कहा –

“हेलो इंडिया! मुझे भारत की राजनीति से कुछ लेना-देना नहीं है। मैं कभी भारत नहीं गई। मैं ब्राजील की मॉडल और डिजिटल इंफ्लुएंसर हूं। मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करती हूं। नमस्ते!”

उन्होंने आगे कहा “कुछ भारतीय पत्रकार मुझसे संपर्क कर रहे हैं और इंटरव्यू ले रहे हैं। हां, मैं वही रहस्यमयी ब्राजीलियन महिला हूं, लेकिन सिर्फ तस्वीर में! मैं अब मॉडल नहीं रही, पर लगता है भारत में अब मैं फेमस हो जाऊंगी।”

लरिसा ने यह भी कहा कि उन्हें भारतीय फॉलोअर्स के संदेश मिल रहे हैं और वह उनकी दयालुता की सराहना करती हैं। उन्होंने मजाक में कहा – “क्या मैं इंडियन जैसी दिखती हूं? मुझे तो लगता है मैं मेक्सिकन जैसी लगती हूं।”

राहुल गांधी का आरोप

5 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया था कि हरियाणा चुनावों में 25 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए थे। उन्होंने मतदाता सूची की गड़बड़ी का उदाहरण देते हुए एक ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाई थी और कहा था “यह महिला ब्राजील की है, लेकिन हरियाणा में 22 बार वोट डाल चुकी है।” अब इस मॉडल का सामने आना राहुल गांधी के इस बयान को लेकर नई बहस खड़ी कर रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related