ट्विंकल खन्ना की अक्षय कुमार की पत्नी होने के अलग एक अपनी पहचान है. ट्विंकल ने अपना करियर बतौर एक्ट्रेस शुरू किया था. पहली फिल्म ट्विंकल की बरसात थी जिसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसके बाद भी ट्विंकल ने कई फिल्मों में काम किया, कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप. इसके बाद ट्विंकल ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया और फिर वह फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं.
ट्विंकल ने साथ ही इंटीरियर डिजाइनिंग में भी काम किया और इसके जरिए भी उन्होंने कमाई की. फिर ट्विंकल ने कुछ सालों पहले बतौर लेखक भी अपना करियर शुरू किया और अब तक उनकी 3 किताबें छप चुकी हैं.
ट्विंकल भले ही अब एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन वह बतौर इंटीरियर डिजाइनर, प्रोड्यूसर और किताब के जरिए भी कमाई करती हैं. उनकी कमाई किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं है. sapra98.com की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विंकल खन्ना की नेट वर्थ 210 करोड़ के लगभग है. उनकी महीने की इनकम 1 करोड़ से ज्यादा है और साल की 12 करोड़ से ज्यादा.
इन दिनों ट्विंकल अपने ब्लॉग ट्वीक इंडिया को लेकर छाई रहती हैं जिसमें वह हर मुद्दे पर अपना एक आर्टिकल लिखती हैं. कई बार उनके ये ब्लॉग सोशल मीडिया पर छा जाते हैं. इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं. लास्ट ट्विंकल ने अक्षय की फिल्म पैडमैन को प्रोड्यूस किया था.
