पुष्पा के ‘ऊ अंतवा मावा’ गाने से जीता था लाखों का दिल, अब इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के संग बिखेरेंगी जलवा

Date:

मुंबई : पुष्पा में आइटम डांस ‘ऊ अंतवा मावा’ की सामंथा रूथ प्रभु को तो आप जानते ही होंगे। जल्द ही अब सामंथा आयुष्मान खुराना के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें ये सामंथा की लीड हीरोइन के रूप में बॉलीवुड में पहली हिंदी फिल्म होगी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को स्त्री (Stree)फेम अमर कौशिक निर्देशित करने वाले हैं। बता दें इससे पहले सामंथा वेब सीरीज फैमिली मेन (The Family Man) में नजर आई थीं। जिस फिल्म में आयुष्मान खुराना और सामंथा नजर आने वाले हैं उस फिल्म की कहानी काफी हॉरर होगी।

इस फिल्म में सामंथा एक नहीं बल्कि डबल रोल में नजर आएंगी। दिलचस्प बात ये है की वह राजकुमारी के साथ-साथ भूतनी का भी रोल निभाएगी। फिल्म में आयुष्मान, सामंथा के प्रेमी के किरदार में नजर आएंगे। बता दें फिल्म की कहानी राजस्थान की एक लोक कथा पर आधारित है। फिल्म के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। सामंथा के लिए यह रोल काफी एक्साइटिंग है। एक तो हॉरर फिल्म और उस पर डबल रोल, जो उन्होंने आज तक नहीं किया है।

इससे पहले ये हॉरर फिल्म में किया था काम
पहले सामंथा तेलुगू हॉरर फिल्म राजू गरी गधी 2 कर चुकी हैं। जानकारी के अनुसार सामंथा का इस फिल्म का पेपरवर्क पूरा हो चुका है। इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। 2023 सेकंड हाफ में फिल्म को रिलीज किए जाने की योजना है। साथ ही ये भी चर्चा है कि सामंथा ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म भी साइन कर ली है। यह फिल्म 2023 में शुरू किया जाएगा। सामंथा के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म साइन करने की भी बातें हो रही हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

लगातार दूसरी बार भारत ने जीता महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब 

बैंकॉक: भारत ने बैंकॉक में खेले महिलाओं के एशिया...

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...