PURNIA LOK SABHA SEAT : पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव जीते, रंग लाई बगावत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PURNIA LOK SABHA Seat: Independent candidate Pappu Yadav won from Purnia Lok Sabha seat, rebellion paid off.

पूर्णिया। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जीत गए हैं. यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के मौजूदा सांसद संतोष कुमार को 23,847 मतों के अंतर से हराया है.

यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था, लेकिन पूर्णिया से चुनाव लड़ने की उनकी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया था जब कांग्रेस की सहयोगी राजद ने जद-यू से पाला बदलकर आयी बीमा भारती को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया. भारती तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत गंवा बैठीं। यादव को कुल 5,67,556 वोट मिले जबकि संतोष कुमार को 5,43,709 मत मिले ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related