PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT : सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष और उनकी पत्नी की स्पीडबोट समुद्र में पलटी

Date:

PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT : Sourav Ganguly’s brother Snehashish and his wife’s speedboat capsized in the sea

पुरी। PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT ओडिशा के पुरी में समुद्र के किनारे शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता गांगुली की स्पीडबोट समुद्र में अचानक पलट गई। हादसे के दौरान दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी है।

PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT यह घटना शनिवार शाम लाइटहाउस के पास हुई, जब स्नेहाशीष और अर्पिता स्पीडबोट की सवारी का आनंद ले रहे थे। अचानक समुद्र में उठी एक बड़ी लहर उनकी बोट पर आकर गिरी, जिससे बोट असंतुलित होकर पलट गई और सभी यात्री समुद्र में गिर गए।

अर्पिता गांगुली ने घटना पर कहा, “भगवान की कृपा से हम बच गए। मैं अभी भी सदमे में हूं। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। समुद्र में वॉटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। मैं कोलकाता लौटने के बाद पुरी के पुलिस अधीक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगी।”

PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT उन्होंने कहा कि अगर लाइफगार्ड समय पर नहीं पहुंचते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इस हादसे के चश्मदीद स्थानीय लोगों ने बताया कि स्पीडबोट एक बड़ी लहर की चपेट में आ गई थी और तभी उसका संतुलन बिगड़कर पलट गई।

PURI SNEHASHISH GANGULY BOAT ACCIDENT इस घटना के बाद पुरी के बीच पर सुरक्षा व्यवस्था और वॉटर स्पोर्ट्स की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...