चार दिवसीय दौरे पर कल उत्तरप्रदेश जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद…राम मंदिर में करेंगे पूजा

Date:

लखनऊ: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार यानि 26 अगस्त को उत्तरप्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे. दो महीनों के भीतर प्रदेश की उनकी दूसरी यात्रा है. चार दिवसीय अपने दौरे में राष्ट्रपति लखनऊ के अलावा गोरखपुर और अयोध्या जाएंगे.

गोरखनाथ विश्वविद्यालय का भी करेंगे उद्घाटन

28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दौरे के दूसरे पड़ाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर पहुंचेंगे. गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ-साथ महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे.

29 अगस्त को पहुंचेंगे अयोध्या

राष्ट्रपति का अबसे महत्वपूर्ण और आखिरी पड़ाव होगा अयोध्या. 29 अगस्त को अपने दौरे के आखिरी दिन लखनऊ से एक विशेष ट्रेन के द्वारा रामनाथ कोविंद करीब 11.30 बजे अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में राष्ट्रपति का राम मंदिर निर्माण कार्य स्थल देखने और रामलला के दर्शन और पूजा करने का कार्यक्रम है.

इसके अलावा राष्ट्रपति अयोध्या में उत्तरप्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की ओर से किए जा रहे कई कार्यों की शुरुआत करेंगे. इनमें तुलसी स्मारक भवन के पुनरुद्धार कार्य के अलावा नगर बस स्टैंड और अयोध्या धाम का विकास कार्य भी शामिल है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related